TV 20 NEWS || AZAMGARH :मेंहनगर जनपद आजमगढ़ पंपिंग सेट चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार चोरी गया पंपिंग सेट बरामद

पूर्व की घटना- वादी मुकदमा रामभजन यादव पुत्र अलगू यादव ग्राम गंजोर थाना मेंहनगर आजमगढ़ ने अपने खेत मे सिंचाई हेतु 5 हार्स पावर पम्प सेट लगाया गया था, जो फरवरी 2026 में चोरी हो गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा आरोपी सत्येन्द्र चौबे उर्फ बब्बन चौबे पुत्र चन्द्रभान चौबे ग्राम करौती थाना मेंहनगर आजमगढ़ के विरुद्ध तहरीर दिया के आधार पर थाना स्थानीय पर सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 86/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 17.03.2026 को उ0नि0 मो0 आलम मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धत अभियुक्त सत्येन्द्र चौबे उर्फ बब्बन चौबे पुत्र चन्द्रभान चौबे ग्राम करौती थाना मेंहनगर आजमगढ़ को कुशमुलिया मोड़ से समय करीब 15.30 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 पम्पिंग सेट बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त- सत्येन्द्र चौबे उर्फ बब्बन चौबे पुत्र चन्द्रभान चौबे ग्राम करौती थाना मेंहनगर आजमगढ़ ।
बरामदगी का विवरण- 01 पम्पिंग सेट (चोरी का)
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 86/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम – उ0नि0 मो0 आलम व का0 विशाल मल्ल, का0 आदित्य पाण्डेय थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।