भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) हेतु मकानसूचीकरण गणना ब्लाक के गठन के लिए जनपद के 08 ग्रामीण एवं 16 नगरीय चार्जो में से जनगणना 2027 के प्रथम चरण का फील्ड कार्य कराने के लिए जनपद में नियुक्त 154 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर आजमगढ़ के स्मार्ट क्लास रूम में दिनांक 16,17,18,19,20,23 मार्च 2026 को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किये जाने हेतु निर्धारित कार्यक्रम मे प्रथम वैच के 74 फील्ड ट्रेनर्स को कक्ष संख्या-1 एवं कक्ष संख्या-2 में प्रशिक्षित किया गया।
प्रथम बैच के द्वितीय एवं तृतीय दिवस का प्रशिक्षण दिनांक 17 एवं 18 मार्च, 2026 को उक्त कक्षाओं में कराया जायेगा तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण दिनांक 19,20 व 23 मार्च 2026 को उक्त कक्षाओं में ही होगा।
प्रशिक्षण के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गंभीर सिंह द्वारा बताया गया कि जनगणना 2027 भारत की 16वीं जनगणना तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत आयोजित की जाने वाली 8वीं जनगणना होगी। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। प्रथम बार इसमें स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रशासनिक पर्यवेक्षण, कार्यों का आवंटन तथा मानचित्र निर्माण आदि का कार्य CMMS पोर्टल के माध्यम से ही संपादित किया जाएगा।





