*TV20 NEWS || AZAMGARH :डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाला 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*

*डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाला 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का विवरण:-*
वादी श्री शिवम यादव पुत्र रामकेश यादव, निवासी ग्राम सिकन्धोपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के अनुसार दिनांक 11.03.2026 को समय करीब 22:00 बजे प्रतिवादीगण द्वारा डी0जे0 पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि अभियुक्तों ने वादी को घर जाते समय अपने घर के सामने रोड पर रोककर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए वादी के पिता श्री रामकेश यादव पर भी जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से सिर पर प्रहार किया गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 54/26 धारा 109/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण:-*
आज दिनांक 18.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 शिवम मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 01. प्रदीप यादव पुत्र रामनगीना यादव 02. दीपक यादव पुत्र रामनगीना यादव 03. आशीष यादव पुत्र रामनगीना यादव निवासीगण ग्राम सिकन्धोपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को उनके घर से समय करीब 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0 54/26 धारा 109/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस., थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
01. प्रदीप यादव पुत्र रामनगीना यादव, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम सिकन्धोपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
02. दीपक यादव पुत्र रामनगीना यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम सिकन्धोपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
03. आशीष यादव पुत्र रामनगीना यादव, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिकन्धोपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

*बरामदगी:-*
01. आला जुर्म से संबंधित 02 अदद लाठी।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
01. उ0नि0 शिवम मिश्रा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
02. का0 प्रभाष्कर यादव, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
03. का0 अमरेश पासवान, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
04. म0का0 प्रथमा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़