*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना अतरौलिया, नाबालिग से दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*

*नाबालिग से दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण :-*
दिनांक 13.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी राहुल निषाद पुत्र अमरनाथ निषाद निवासी बघौजा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर वादिनी के साथ मारपीट की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 100/26 धारा 65(1), 115(2), 333 बीएनएस, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5), 3(1)(W)(1) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
आज दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 मयंक नारायण सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त *राहुल निषाद पुत्र अमरनाथ निषाद निवासी बघौजा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़* को *भैदोरा बाजार* से *समय लगभग 10:25 बजे* पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग :-*
01. मु0अ0सं0 100/26 धारा 65(1), 115(2), 333 बीएनएस, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5), 3(1)(W)(1) एससी/एसटी एक्ट थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त :-*
01. राहुल निषाद पुत्र अमरनाथ निषाद निवासी बघौजा (अभयपुर) थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :-*
1. उ0नि0 मयंक नारायण सिंह
2. हे0का0 सन्त कुमार
थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़