*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना निजामाबाद, नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*

*नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण :-*
दिनांक 07.01.2026 को वादिनी द्वारा थाना निजामाबाद पर अभियुक्त चन्द्रेश यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी ग्राम जमीनबारी (घटवाबारी) थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो/वीडियो बनाने एवं उन्हें वायरल करने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 123, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण :-*
आज दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 चन्द्रजीत यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त *चन्द्रेश यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी ग्राम जमीनबारी (घटवाबारी) थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष* को *गौसपुर तिराहे* से *समय लगभग 09:50 बजे* गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

*पंजीकृत अभियोग :-*
01. मु0अ0सं0 06/2026 धारा 123, 351(3) बीएनएस थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तार अभियुक्त :-*
01. चन्द्रेश यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी ग्राम जमीनबारी (घटवाबारी) थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :-*
1. उ0नि0 चन्द्रजीत यादव,थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 दिलीप आनन्द,थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव,थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
4. हे0का0 अखिलेश यादव,थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़