*TV20 NEWS || AZAMGARH :चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया*

*प्रेस नोट*
*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक: 20.03.2026*

*चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया*

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक 02.06.2025 को वादिनी रीता देवी पत्नी महेन्द्र कुमार निवासी ग्राम कबीरूद्दीनपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 21.01.2026 को उनके घर से पीतल के बर्तन चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
➡ दिनांक 23.01.2026 को वादी लालजी पुत्र मोहन निवासी तेजापुर थाना अतरौलिया द्वारा थाने पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके घर में घुसकर नगदी व जेवरात चोरी कर लिया गया है । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 29/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तों 01. दिलफरोश उर्फ डम्पी पुत्र कमरुद्दीन, निवासी ग्राम गौरा रघुवर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ 02. उमेश पुत्र पथरू निवासी ग्राम गौरा रघुवर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को भैहरादेव मंदिर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2730/- रुपये नगद एवं एक थैले में रखे 02 अदद पीतल की थाली व 02 अदद पीतल के लोटा बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने रीता देवी के घर में टाइल्स लगाने के दौरान मौका पाकर बर्तन चोरी किये थे तथा दिनांक 22/23.01.2026 की रात्रि में ग्राम तेजापुर में दो अलग-अलग मकानों में घुसकर नगदी चोरी की थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*पंजीकृत अभियोग:-*
1. मु0अ0सं0 110/26 धारा 305(a), 317(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 29/26 धारा 331(4), 305(a), 317(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
1. दिलफरोश उर्फ डम्पी पुत्र कमरुद्दीन, निवासी ग्राम गौरा रघुवर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष ।
2. उमेश पुत्र पथरू, निवासी ग्राम गौरा रघुवर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 26 वर्ष ।
*बरामदगी:-*
01. दो अदद पीतल की थाली
02. दो अदद पीतल के लोटे
03. कुल 2730/- रुपये (अलग-अलग अभियुक्तों से बरामद)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
01. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार,थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
02. उ0नि0 देवीशंकर पाण्डेय,थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
03. हे0का0 सन्त कुमार,थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
04. का0 रमेश कुमार,थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़