*प्रेस नोट*
*जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 20.03.2026*
*मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
➡️महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित **मिशन शक्ति अभियान** के क्रम में जनपद आजमगढ़ में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
➡️ *मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण (दिनांक 19.03.2026 से 17.04.2026) के अंतर्गत* आज दिनांक 20.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया।
*अभियान के अंतर्गत की गई प्रमुख कार्यवाही:**
➡️ जनपद की समस्त एंटी रोमियो टीमों द्वारा पार्क, बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं चिन्हित हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
➡️ महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं रोजगार सेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम, वार्ड एवं न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल/जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
➡️ कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को—
* मिशन शक्ति केन्द्रों की सुविधाओं
* महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112)
* विभिन्न सरकारी योजनाओं
* महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों
* साइबर अपराध से बचाव के उपाय
के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
*जनपद पुलिस की अपील:*
आजमगढ़ पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मामलों में सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर तत्काल पुलिस को सूचित करें।





