*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना- कंधरापुर, 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोपी दबोचा,फायरिंग कांड का खुलासा, तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 22.03.2026*
*थाना- कंधरापुर, आजमगढ़*
*🔹₹25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोपी दबोचा*
*🔹फायरिंग कांड का खुलासा, तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹कंधरापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित बदमाश चढ़ा हत्थे*
*🔹 फरार शूटर गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद, साथी की तलाश जारी*

*आजमगढ़।* कंधरापुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

बताया गया कि 09 जनवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे बिजौरा गांव निवासी सर्वशक्ति पांडेय उर्फ श्याम पांडेय के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर अभय सिंह अपने एक साथी के साथ पहुंचा था। दोनों ने पहले घर पर ईंट-पत्थर फेंके और जब पीड़ित बाहर निकला तो अभय सिंह ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली सिर के पास से गुजर गई, जिससे पीड़ित बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

मामले में थाना कंधरापुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी देवखरी अंडरपास के पास मौजूद है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से एक आरोपी फरार हो गया, जबकि अभय सिंह को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और नाल में फंसा खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने साथी के साथ मिलकर योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था। फरार आरोपी यश पांडेय उर्फ आदित्य की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अभय सिंह पुत्र स्व0 हरगोविन्द सिंह, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम बिजौरा थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरण*
एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर (आला जुर्म)
एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर (तमंचे की नाल में फंसा हुआ)
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 11/2026 धारा 109/352/351(3) BNS व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 294/2024 धारा 324(4), 351(2), 352 BNS, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 222/2025 धारा 137(2), 61(2), 65(1), 87 BNS व धारा 16, 17, 4(2) पोक्सो एक्ट, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 11/2026 धारा 109/352/351(3) BNS व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम* में उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह,उ0नि0 अमित कुमार पाल,
हे0का0 राकेश कुमार तिवारी,का0 आकाश गोड़, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
का0 राहुल सिंह (साइबर सेल) जनपद आजमगढ़।