*TV20 NEWS || AZAMGARH:थाना – कप्तानगंज,ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गया ट्राला, इंजन व नम्बर प्लेट बरामद, संगठित गिरोह ट्राला चोरी कर पार्ट्स बेचता था, पुलिस की कार्रवाई से अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश*
*प्रेस नोट, दिनांक – 22.03.2026*
*थाना – कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़*
*🔹 ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 चोरी गया ट्राला, इंजन व नम्बर प्लेट बरामद*
*🔹 संगठित गिरोह ट्राला चोरी कर पार्ट्स बेचता था*
*🔹 पुलिस की कार्रवाई से अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश*
जनपद में चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। ट्रक ट्राला चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गया ट्राला एवं घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया।
*घटना का विवरण*
दिनांक 21.03.2026 को वादी श्री ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र स्व0 मुलचन्द्र गुप्ता निवासी कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कप्तानगंज पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 06.03.2026 से 10.03.2026 के मध्य आजमगढ़-फैजाबाद रोड पर जेहरापिपरी क्षेत्र से उनका ट्रक ट्राला (नं0 UP53 ET 6227, 22 चक्का) चोरी हो गया है।
उक्त सूचना के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 317(2), 318(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्तों की पहचान की गई।
*गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर जमुआई बाजार (थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर) के पास मुर्गी फार्म के निकट से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय अभियुक्तों को अपराध से अवगत कराते हुए समय करीब 03:54 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. मनोज कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामप्रताप विश्वकर्मा, निवासी बनगांव थाना निजामाबाद, उम्र 50 वर्ष
2. आर्यन विश्वकर्मा पुत्र मनोज कुमार विश्वकर्मा, निवासी बनगांव थाना निजामाबाद, उम्र 20 वर्ष
3. मो0 आमिर पुत्र मो0 जमील, निवासी रसूलपुर तुंगी थाना बरदह, उम्र 20 वर्ष
4. आसिफ पुत्र शहरुद्दीन, निवासी रसूलपुर तुंगी थाना बरदह, उम्र 22 वर्ष
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार किया गया तथा बताया गया कि वे संगठित रूप से ट्रक ट्राला चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्तगण ने यह भी बताया कि वे चोरी किए गए ट्रालों के पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने का कार्य करते थे।
*बरामदगी*
एक अदद ट्रक का ट्राला (12 चक्का) चोरी का
घटना में प्रयुक्त एक अदद ट्रक ट्राला का इंजन
एक अदद ट्रक का ट्राला, जिसमें चोरी गए ट्राला के दो पहिए लगे हुए
एक अदद चोरी गए ट्राला का वास्तविक नम्बर प्लेट – UP53 ET 6227
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2), 317(2), 318(2) बीएनएस थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2), 317(2), 318(2) बीएनएस थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम*
थानाध्यक्ष जयप्रकाश, वरिष्ठ उ0नि0 विजय सिंह गौड़, उ0नि0 अमन तिवारी, का0 उदयभान गुप्ता, का0 विनोद यादव, का0 बृजेश कुमार गोंड, का0 सुधांशु सिंह, का0 विपिन कुमार पाण्डेय, (थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़)





