*TV20 NEWS || AZAMGARH:थाना – जहनागंज, वारंटियों पर शिकंजा: जहानागंज पुलिस ने 13 अभियुक्त दबोचे, 13 वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने दबोचे वारंटी, अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी, पुलिस की सख्त कार्रवाई*

*प्रेस नोट, दिनांक – 22.03.2026*
*थाना – जहनागंज, जनपद आजमगढ़*

*🔹वारंटियों पर शिकंजा: जहानागंज पुलिस ने 13 अभियुक्त दबोचे*
*🔹 13 वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, जहानागंज में बड़ी कार्रवाई*
*🔹 मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के मामलों में सभी आरोपी गिरफ्तार*
*🔹 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने दबोचे वारंटी*
*🔹 अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी, पुलिस की सख्त कार्रवाई*

*आजमगढ़।* वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जहानागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई।

पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को पकड़ा। सभी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व अन्य धाराओं में वारंट जारी थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में लालजी सरोज, शारदा देवी, सावित्री देवी, कुमार उर्फ राजकुमार, विन्ध्याचल मौर्य, सरभू, विपिन राय, रामअवध, शोभनाथ, सत्यदेव, वेदप्रकाश पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय और राजाराम शामिल हैं।