*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित, एक प्रकरण में हुआ समझौता*
*प्रेस नोट, दिनांक – 22.03.2026*
*जनपद – आजमगढ़*
*🔹मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित, एक प्रकरण में हुआ समझौता*
*🔹मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक आयोजित*
*🔹नई किरण प्रोजेक्ट से बिखरे परिवारों को जोड़ने का प्रयास*
*🔹मीडिएशन से 01 प्रकरण में कराया गया समझौता*
*🔹महिलाओं की सुरक्षा व पारिवारिक समरसता पर जोर*
*आजमगढ़।* महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे *मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।
➡️बैठक में कुल 09 प्रकरणों में दोनों पक्षों को दूरभाष एवं नोटिस के माध्यम से सूचना देकर मीडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें 08 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। गहन काउंसलिंग एवं अथक प्रयासों के उपरांत 01 प्रकरण में आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जबकि 06 प्रकरणों में दम्पत्तियों द्वारा आपसी कुशलता प्रकट की गई। शेष प्रकरणों में अगली तिथि नियत कर दोनों पक्षों को पुनः सुनवाई हेतु सूचित किया गया।
➡️समझौता किए गए प्रकरण में पारिवारिक विवाद, मारपीट, गाली-गलौज एवं भरण-पोषण से संबंधित शिकायतें थीं, जिनका सफल निस्तारण कर परिवार को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया गया। *नई किरण प्रोजेक्ट* के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को जोड़ने तथा पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।
➡️इस अवसर पर काउंसलर डॉ0 उमेशचन्द्र पाण्डेय, काउंसलर गिरीश सिंह पटेल, उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।
*कुल समझौते – 01*
1. संगीता यादव पत्नी रत्नेश यादव, निवासी गौरा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।





