*TV20 NEWS || AZAMGARH :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को तहबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया, वादिनी को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने व बाद में शादी से मुकरने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*प्रेस – नोट*
*थाना – तहबरपुर, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 23.03.2026*

🔹 *शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को तहबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।*

🔹 *वादिनी को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने व बाद में शादी से मुकरने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*आजमगढ़।* थाना तहबरपुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को तहबरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटनाक्रम के अनुसार, दिनांक 22.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना तहबरपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षी *अखिलेश यादव पुत्र स्व० छेदी यादव निवासी ग्राम जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़* द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया तथा बाद में शादी से इंकार कर दिया गया। साथ ही वादिनी के परिजनों द्वारा विवाह हेतु दबाव बनाने पर विपक्षी द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 38/2026 धारा 69, 352, 351(3) बी.एन.एस.* पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
इसी क्रम में दिनांक *23.03.2026* को व0उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अखिलेश यादव पुत्र स्व० छेदी यादव निवासी ग्राम जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 31 वर्ष को *उसके घर* से *समय करीब 08:20 बजे* गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01. अखिलेश यादव पुत्र स्व० छेदी यादव निवासी ग्राम जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 31 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0 38/2026 धारा 69, 352, 351(3) बी.एन.एस. थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
01. व0उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
02. का0 सत्यम सिंह, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़