*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – सिधारी: ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार🔴 रेलवे स्टेशन से चोरी कर बेचने की फिराक में थे आरोपी*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना – सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक – 23.03.2026*
*🔴 ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔴 पुलिस ने वाहन सहित 03 बैटरी की बरामदगी की*
*🔴 रेलवे स्टेशन से चोरी कर बेचने की फिराक में थे आरोपी*
*आजमगढ़।* थाना सिधारी पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक अदद ई-रिक्शा (संख्या UP50DT 9554) व तीन अदद बैटरी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 23.03.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर होमगार्ड ग्राउंड के पास वन विभाग डिपो के निकट से अभियुक्त श्याम सुन्दर गौड़ उर्फ शिन्टू पुत्र कैलाश गौड़ व मंगरु चौधरी पुत्र स्व0 राजकुमार चौधरी निवासीगण पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा व तीन बैटरियां बरामद की गईं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 20.03.2026 की रात उन्होंने अपने साथी सुनील यादव के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से उक्त ई-रिक्शा चोरी की थी तथा बैटरियों को अलग-अलग बेचकर पैसे आपस में बांटने की योजना बना रहे थे। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ लिए गए, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोतरी धारा 317(2)/317(4)/317(5)/112(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया है।
*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद ई-रिक्शा वाहन संख्या -UP50DT 9554 व 3 अदद बैटरी
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. श्याम सुन्दर गौड़ उर्फ शिन्टू पुत्र कैलाश गौड़ निवासी पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ उम्र करीब 32 वर्ष
2. मंगरु चौधरी पुत्र स्व0 राजकुमार चौधरी निवासी पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष पंजीकृत *अभियोग –*
1- मु0अ0सं0 92/2026 धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोतरी धारा 317(2)/317(4)/317(5)/112(2)बीएनएस थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, हे0का0 मनोज यादव, का0 आदित्य कुमार, का0 अंकित सिंह व का0 अतुल कुमार राजभर शामिल रहे।
👉 जनपद पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।





