TV 20 NEWS || AZAMGARH : गैस सिलेंडर की कालाबाजारी में तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट,बिलरियागंज पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज

आजमगढ़, 23 मार्च 2026/

वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रशासनिक टीमों द्वारा गैस एजेंसियों, गोदामों तथा संभावित अवैध भंडारण स्थलों पर लगातार औचक निरीक्षण एवं छापेमारी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में घरेलू सिलेण्डर की आपूर्ति की जांच एवं गोदामों के निरीक्षण के दृष्टिगत ब्लाक बिलरियागंज स्थित तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट, बिलरियागंज आजमगढ़ की गोदाम का क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था, तत्समय जांच में कुल 642 गैस सिलेण्डर (घरेलु एवं व्यवसायिक) की कालाबाजारी के दृष्टिगत आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होने के दष्टिगत जिलाधिकारी के अनुमोदन आदेश के अनुपालन में प्रो० तौहीद एवं शबाना बानो, मे० तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत थाना मुबारकपुर में एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस सम्बंध में आई०ओ०सी०एल० गैस के सेल्स ऑफिसर प्रिंस प्रभात से मे० तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट, बिलरियागंज आजमगढ़ से सम्बद्ध सभी प्रकार के गैस उपभोक्ताओं के सुविधा यथा गैस रिफलिंग, ई-के०वाई०सी०, मो०नं० अपडेशन आदि के सुचारू क्रियान्वयन के सम्बंध में अवगत कराया गया कि उक्त एजेन्सी से सम्बद्ध उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की सुविधा नजदीकी एजेन्सी सफर ताज इण्डेन गैस एजेन्सी, ग्राम अल्लीपुर, विकास खण्ड अजमतगढ़, तहसील सगड़ी आजमगढ़ (तहसील सगड़ी के सामने) पर स्थानांतरण कर उपभोक्ताओं को प्राप्त करायी जा रही है।

इस दौरान मे० तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक, बनकट बिलरियागंज, सगड़ी से सम्बंधित 16 मार्च 2026 के उपरांत आयी ऑनलाईन बुकिंग लगभग 750 को मे० सफर ताज इण्डेन गैस एजेन्सी से सिलेण्डर डिलीवर कराया जा रहा है तथा निगम के गाईडलाईन्स के अनुसार ग्राहकों की अन्य सुविधाएं यथा ई-के०वाई०सी०, मो०नं० अपडेशन, डॉरमेंट ग्राहको का रिएक्टिवेशन आदि मे० तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक, बनकट बिलरियागंज, सगड़ी के शो-रूम को चालू रख कराया जा रहा है। मे० तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक, बनकट बिलरियागंज, सगड़ी के 13500 उपभोक्ताओं को कस्टमाईज बल्क मैसेज एवं ऑटोमेटेड फोन कॉल के माध्यम से रिफील गैस मे० सफरताज गैस एजेंसी से प्राप्त होगी, इस आशय का सूचना प्रसारित किया जा रहा है तथा मे० तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक, बनकट बिलरियागंज, सगड़ी के गोदाम व शोरूम पर बैनर के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा मे० तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट से सम्बद्ध समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि गैस सिलेण्डर रिफिल सफर ताज इण्डेन गैस एजेन्सी, ग्राम अल्लीपुर, विकास खण्ड अजमतगढ़, तहसील सगड़ी आजमगढ़ (तहसील सगड़ी के सामने) (मो0नं0 9621309595) से प्राप्त करने का कष्ट करें। उक्त एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता स्थानीय स्तर पर तहसील सगड़ी के पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, (मो0नं0 8600007680) तथा इण्डेन गैस के सेल्स ऑफिसर प्रिंस प्रभात (मो0नं0 7225900231) से भी सम्पर्क कर सकते है।