*TV 20 NEWS || AZAMGARH : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालयों में ई आफिस के शत प्रतिशत संचालन के सम्बन्ध में बैठक की गयी आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालयों में ई आफिस के शत प्रतिशत संचालन के सम्बन्ध में बैठक की गयी आयोजित

अधिकारियों/कर्मचारियों क़ो ई-ऑफिस लॉगिन में अधिक से अधिक फाइलों का मूवमेंट करने हेतु जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

जिन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ई आफिस लॉगिन नही किया जायेगा, उनके विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही- जिलाधिकारी

आजमगढ़ 23 मार्च 2026/
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त कार्यालयों में ई आफिस के शत प्रतिशत संचालन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों/ कर्मचारियों ने अभी तक अपना ई-ऑफिस लॉगिन सक्रिय नहीं किया है, वे अविलम्ब अनिवार्य रूप से अपना-अपना लॉगिन कर लें। उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों क़ो निर्देश दिया कि ई-ऑफिस लॉगिन में अधिक से अधिक फाइलों का मूवमेंट कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि वित्तीय फाइलों के अलावा समस्त फाइलें अनिवार्य रूप से ई-आफिस के माध्यम से ही प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ई आफिस लॉगिन नही किया जायेगा, उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को ई आफिस लॉगिन करने में अभी भी कोई परेशानी हो रही है या कोई टेक्निकल परेशानी हो, तो वे डीआईओ एनआईसी से सम्पर्क कर ई आफिस के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। उन्होने कहा कि

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ सहित समस्त कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।