TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना – गम्भीरपुर, जनपद – आजमगढ़ दिनांक – 24.03.2026 बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाली दो वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वर्ष 2025 में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन बनाये जाने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक STF उ0प्र0 लखनऊ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में नकल माफिया/साल्वर गिरोह के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 06.03.2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर पण्डित कामता प्रसाद इण्टर कालेज मुडहर ठेकमा, थाना गम्भीरपुर में STF व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गयी, जिसमें पाया गया कि वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर साल्वर बैठाकर आधार कार्ड में फोटो टैम्परिंग कर परीक्षा दिलाई जा रही थी। विद्यालय प्रबन्धक विजय तिवारी व प्राधानाचार्य बबिता तिवारी द्वारा प्रति परीक्षार्थी धनराशि लेकर इस अवैध कृत्य को संचालित किया जा रहा था। मौके से 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य फरार हो गये थे। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 71/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS व 8, 9, 13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 2024 पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्ता प्रियंका पाल व सीमा का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में दिनांक 24.03.2026 को उ0नि0 सूरज चौधरी, उ0नि0 विपिन द्विवेदी मय हमराह का0 विवेक यादव, म0का0 अंजली सरोज व म0का0 अनामिका मिश्रा द्वारा वांछित अभियुक्तागण 1. प्रियंका पाल पुत्री विरेन्द्र पाल निवासी रायपुर थाना मेहनगर 2. सीमा पुत्री राजेश राम निवासी मिल्कीपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को उनके घर से समय करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तागणः-
1. प्रियंका पाल पुत्री विरेन्द्र पाल निवासी रायपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
2. सीमा पुत्री राजेश राम निवासी मिल्कीपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 71/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS व 8, 9, 13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 2024 थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 सूरज चौधरी, थाना गम्भीरपुर
2. उ0नि0 विपिन द्विवेदी, थाना गम्भीरपुर
3. का0 विवेक यादव, थाना गम्भीरपुर
4. म0का0 अंजली सरोज, थाना गम्भीरपुर
5. म0का0 अनामिका मिश्रा, थाना गम्भीरपुर