TV 20 NEWS || AZAMGARH : मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित

मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित

🔹 कुल 06 प्रकरणों की सुनवाई, 02 मामलों में सफलतापूर्वक कराया गया समझौता

🔹पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु काउंसलिंग व मीडिएशन की प्रभावी पहल

🔹 नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे परिवारों को जोड़ने का सतत प्रयास

आजमगढ़। आयोजित बैठक में कुल 06 प्रकरणों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु उपस्थित कराया गया, जिसमें सभी प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित रहे। गहन काउंसलिंग एवं अथक प्रयासों के उपरांत 02 प्रकरणों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया।

➡️शेष प्रकरणों में एक मामले में पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज एवं भरण-पोषण न देने का आरोप पाया गया, जबकि एक अन्य प्रकरण में कम दहेज के कारण पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया। इन प्रकरणों में अगली तिथि नियत कर पक्षकारों को पुनः उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया है।

➡️नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को पुनः एकजुट करने एवं समाज में पारिवारिक सौहार्द स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को भी कम किया जा सकेगा।

➡️इस अवसर पर उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ), उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहें।

कुल समझौते – 02
1. गायत्री पत्नी रमेश निवासी बलरामपुर थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
2. सैय्यदा फातमा पुत्री अबुल कैश निवासी बारडीहा उर्फ गढ़ेऊआ थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़