*TV20 NEWS || AZAMGARH :फोन पर बातचीत करने से मना करने पर हुए विवाद में लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

*प्रेस – नोट*
*थाना – फूलपुर, जनपद – आजमगढ़*

*फोन पर बातचीत करने से मना करने पर हुए विवाद में लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 26.03.2026 को वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि उसकी चचेरी बहन का विपक्षी तेज प्रताप से फोन पर बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर मना करने पर विपक्षी तेज प्रताप व उसके साथियों आकाश, कंचन व विकास ने लाठी-डंडों से उसपर हमला कर दिया जिससे वादी के सिर पर गंभीर चोटें आई। जिसके आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 107/2026 धारा 109/115(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*
दिनांक 26.03.2026 की रात करीब 22:30 बजे उ0नि0 अजीज खान मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मानपुर तलवा जाने वाले मुख्य मार्ग मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त तेज प्रताप (21 वर्ष) व आकाश (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग –*
01. मु0अ0सं0 107/2026 धारा 109/115(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. तेज प्रताप पुत्र राजधारी निवासी ग्राम मानपुर तलवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष
2. आकाश पुत्र कंचन निवासी ग्राम मानपुर तलवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
01. उ0नि0 अजीज खान, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
02. का0 इरफान अहमद, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
03. का0 विनोद यादव, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
04. का0 राजकुमार, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़