TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना- सरायमीर, जनपद- आजमगढ़ अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
• 06 हुक्का, फ्लेवर तंबाकू व अन्य सामग्री बरामद, बिना अनुमति चल रहा था संचालन
• रायल रेस्टोरेंट के ऊपरी तल पर चल रहा था हुक्का बार, नियमों की खुली अवहेलना

मा0 उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे हुक्का बार विरोधी अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। उ0नि0 विद्याकान्त सिंह मय पुलिस टीम कस्बा सरायमीर क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि खरेवा मोड़ से दीदारगंज रोड पर स्थित रायल रेस्टोरेंट के द्वितीय एवं तृतीय तल पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग बैठकर हुक्का पी रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रथम तल पर रेस्टोरेंट बंद मिला तथा द्वितीय तल पर एक कमरे में 03 मेजों पर 06 हुक्के लगे हुए पाए गए। कमरे में कई युवक बैठकर हुक्का पी रहे थे, जिससे चारों ओर धुआं एवं दुर्गंध फैली हुई थी। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने लगे, जिसमें से 03 व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त आदित्य राय उर्फ अवनीश पुत्र अनिल राय निवासी गांगेपुर थाना बिलरियागंज ने बताया कि वह अपने साथी अशरफ के साथ मिलकर रायल रेस्टोरेंट के द्वितीय व तृतीय तल को किराये पर लेकर हुक्का बार का संचालन कर रहा था, जबकि अन्य दोनों अभियुक्त वेटर के रूप में कार्य कर रहे थे।

तलाशी के दौरान मौके से 06 अदद हुक्का, 05 अदद पाइप, 06 अदद चिलम, 615 ग्राम फ्लेवर युक्त तंबाकू (विदेशी ब्रांड), 03 पैकेट कोयला व अन्य सामग्री बरामद की गई। अभियुक्त आदित्य राय के पास से 480 रुपये नगद भी बरामद हुए। हुक्का बार संचालन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर यह पाया गया कि बिना अनुमति के अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था, जो धारा 223/271/272 बीएनएस व 4/21 सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को समय रात्रि 12:25 बजे हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. आदित्य राय उर्फ अवनीश पुत्र अनिल राय निवासी गांगेपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2. अशरफ पुत्र अरशद निवासी माहूल थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़
3. मो0 शबाब पुत्र अमजद अली निवासी पुराना पवई रोड कस्बा माहूल थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 85/2026 धारा 223/271/272 बीएनएस व 4/21 सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
बरामदगी
• 615 ग्राम फ्लेवर युक्त तंबाकू
• 06 अदद हुक्का, 05 अदद पाइप, 06 अदद चिलम
• 03 पैकेट कोयला
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 विद्याकान्त सिंह
2. का0 सागर सिंह
3. हे0का0 रजनीश सिंह
4. का0 अंकुर सिंह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़