TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

• नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
• पूर्व में अपह्रता की सकुशल बरामदगी, मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा

दिनांक 10.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना बरदह पर लिखित सूचना दी गई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को सुनील गौतम पुत्र राजकुमार गौतम निवासी ग्राम जिवली, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 01.03.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। वादिनी के अनुसार अभियुक्त विगत एक वर्ष से उनकी पुत्री का पीछा कर रहा था तथा उसके परिजनों से पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 87, 137(2), 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 13.03.2026 को अपह्रता की सकुशल बरामदगी कर ली गई थी। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.03.2026 को उ0नि0 विनोद प्रताप मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुनील गौतम को जिवली तिराहे से समय लगभग 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम जिवली थाना बरदह जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष
सम्बन्धित मुकदमा
मु0अ0सं0 79/2026 धारा 87, 137(2), 61(2) बीएनएस, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 161/2023 धारा 323, 325, 427, 504, 506 भादवि थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 79/2026 धारा 87, 137(2), 61(2) बीएनएस थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 विनोद प्रताप
2. का0 त्रिलोकनाथ पाण्डेय, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़