TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना- दीदारगंज, जनपद- आजमगढ़ नाबालिग के अपहरण व पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
• नाबालिग के अपहरण व पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
• परीक्षा देने निकली किशोरी के गायब होने पर दर्ज हुआ था मुकदमा, गंभीर धाराओं में हुई बढ़ोत्तरी
• पुलिस की सक्रियता से सुघरपुर तिराहे से अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
आजमगढ़ । दिनांक 18.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना दीदारगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री दिनांक 18 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंची तथा वापस घर भी नहीं लौटी। इस संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 51/2026 धारा 87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ बादल पुत्र हरिराम निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। उक्त अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश एवं उ0नि0 करमुल्ला अली मय पुलिस टीम सुघरपुर तिराहे क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि संबंधित मुकदमे का अभियुक्त सुघरपुर तिराहे पर मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज बताया तथा अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 08:30 बजे हिरासत में लिया गया।
सम्बन्धित मुकदमा
मु0अ0सं0 51/2026 धारा 87, 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक कुमार उर्फ बादल पुत्र हरिराम निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश
2. उ0नि0 करमुल्ला अली
3. हे0का0 अनिल कुमार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़





