TV 20 NEWS || AZAMGARH : नगर पंचायत जीयनपुर द्वारा कराई जा रहे जा रहे नाली निर्माण में घटिया ईट व मसाले का प्रयोग।

नगर पंचायत जीयनपुर द्वारा कराई जा रहे जा रहे नाली निर्माण में घटिया ईट व मसाले का प्रयोग।
सगड़ी,आजमगढ़। नगर पंचायत जीयनपुर में लगातार भ्रष्टाचार निर्माण कार्यों में हो रहा है।मनचाहे लोग ठेकेदार बने हुए हैं।नगर पंचायत जीयनपुर पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की विशेष कृपा है। इसी कृपा के चलते नगर पंचायत के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी लगातार घटिया सामग्री का प्रयोग करके करोड़ों का मुनाफा कमा रहे हैं। लोगों के दिल दिमाग में है कि इस नगर पंचायत पर नगर विकास मंत्री माननीय एके शर्मा की विशेष कृपा है ।इसके वजह से किसी की हिम्मत नहीं करती है कि कोई शिकायत करें। अधिशासी अधिकारी लल्लन यादव के बारे में बताया जाता है कि वह तो कभी फोन ही नहीं उठाते ।यहां तक की सत्ता पक्ष के लोगों का,मंडल अध्यक्षों का, जिला के किसी पदाधिकारी का फोन नगर पंचायत जीयनपुर, अजमतगढ़ के इओ लल्लन यादव उठाते तक नहीं है ।
इसी क्रम में बुधवार की शाम को नगर पंचायत जीयनपुर में मनोनीत सभासद राजेश कुमार सिंह ने बन रही नाली का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान पाया की घटिया किस्म का मसाला व दोयम दर्जे की ईट प्रयोग में लाई जा रही है। उन्होंने तुरंत नगर पंचायत अध्यक्ष से फोन करके इसकी शिकायत किया किंतु शिकायत का कोई संज्ञान न लेते हुए शाम तक यह काम चलता रहा। ईंट स्पष्ट दिख रही है कि सेमा है ।ऐसे में उसकी कितनी मियाद होगी यह बताना मुश्किल है। भाजपा लगातार जीरो टारलेंस पर काम कर रही है। कुछ विशेष वर्ग के लोग सरकार के विकास कार्य पर पलीता लगाने में लगातार लगे हुए हैं ।सरकार को बदनाम कर रहे हैं। लोग भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को प्रभावित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है ।अब देखिए शासन द्वारा मनोनीत सभासद के आवाज उठाये जाने पर क्या कार्रवाई होती है यह विचारणीय हैं।