TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना– तरवां, जनपद– आजमगढ़ गैर इरादतन हत्या करने वाला अभियुक्त पुलिस हिरासत में, 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में
🔹गैर इरादतन हत्या करने वाला अभियुक्त पुलिस हिरासत में, 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में
🔹पुलिस टीम द्वारा चतुरगंज बाजार से कार्रवाई
🔹बीएनएस की धाराओं में विधिक कार्यवाही प्रचलित
आजमगढ़। थाना तरवां पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
➡️दिनांक 10.03.2026 को थाना तरवां क्षेत्र की एक महिला द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 08.03.2026 को उसका पुत्र शौच कर वापस घर आते समय गांव के ही काशी राजभर व अन्य व्यक्तियों द्वारा लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी।
➡️इस संबंध में थाना तरवां पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उपचार के दौरान दिनांक 01.04.2026 को बीएचयू वाराणसी में पीड़ित की मृत्यु हो गयी, जिसके उपरांत मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की वृद्धि की गयी।
➡️विवेचना के दौरान अभियुक्त शिवानन्द पुत्र जगतनारायण सहित अन्य के नाम प्रकाश में आये।
गिरफ्तारी का विवरण–
➡️दिनांक 01.04.2026 को उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल मय हमराह द्वारा अभियुक्त शिवानन्द पुत्र जगतनारायण निवासी ग्राम मुरारपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को चतुरगंज बाजार से समय लगभग 06:45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
➡️साथ ही 01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पंजीकृत अभियोग–
🔹मु0अ0सं0 46/2026 धारा 105/115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना तरवां जनपद आजमगढ़
अभियुक्त–
🔹शिवानन्द पुत्र जगतनारायण निवासी ग्राम मुरारपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष
🔹01 बाल अपचारी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
🔹उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल, का0 प्रवीण यादव, का0 अजय यादव थाना तरवां, जनपद आजमगढ़





