*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, थार वाहन सीज
सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, थार वाहन सीज
🔹 स्टंट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, अग्रिम कार्रवाई प्रचलित
➡️ दिनांक 02.04.2026 को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो प्रकाश में आया, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा थार वाहन पर खड़े होकर स्टंट करते हुए वीडियो बनाया गया था। उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
➡️ जांचोपरांत संबंधित वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर थाना स्थानीय पर खड़ा कराया गया तथा वाहन पर खड़े होकर स्टंट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।





