सबहेड:
सत्यापन में शामिल न करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
आजमगढ़, संवाददाता:
जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका व मिनी कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया को लेकर एक अभ्यर्थी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अभ्यर्थी आशा यादव का कहना है कि उन्होंने निर्धारित तिथि पर ऑनलाइन आवेदन किया और काउंसलिंग में भी हिस्सा लिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सत्यापन के लिए दोबारा नहीं बुलाया गया।
उन्होंने खुद को दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर बताते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गांव की अन्य पात्र महिलाओं को भी नजरअंदाज किया गया है।
अभ्यर्थी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन्हें सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और चयन प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके।





