TV 20 NEWS || AZAMGARH : 07.04.2026, जनपद आजमगढ़ उप-निरीक्षक विनय कुमार सिंह पदोन्नत होकर बने निरीक्षक, एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

उप-निरीक्षक विनय कुमार सिंह पदोन्नत होकर बने निरीक्षक, एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित
🔹पुलिस महानिदेशक की स्वीकृति के उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

आजमगढ़। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की स्वीकृति के उपरांत जनपद आजमगढ़ में तैनात उप-निरीक्षक (SSP PRO) विनय कुमार सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

➡️इसी क्रम में दिनांक 07.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके कंधों पर तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहीं।