आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत खजूरी (हरिजन बस्ती) में स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव-चलो अभियान” के अंतर्गत जनसेवा और जनजागरण का एक सशक्त उदाहरण देखने को मिला। इस अभियान में आजमगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं सहित गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आमजन को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया।
गांव की गलियों में सुबह से ही उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का समूह पूरे जोश और समर्पण के साथ घर-घर पहुंचा, जहां उन्होंने लोगों को पत्रक वितरित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं—जैसे आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन और स्वरोजगार—की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में अभियान को मजबूती मिली। उनके साथ मंडल अध्यक्ष मेहनगर अनिल यादव, महामंत्री दिलीप सिंह, महामंत्री सुशील सिंह, जीत बहादुर सिंह, विकास सरोज, अंजनी सिंह, उदय प्रताप सिंह तथा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता भारी संख्या में सक्रिय रूप से मौजूद रहे।





