TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – कोतवाली, जनपद आजमगढ़ वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई

🔹 वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई*
*🔹 न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा, डुगडुगी कराई गई*
*🔹 बैंक धोखाधड़ी व गबन के गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहा है अभियुक्त*

थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 527/2025 धारा 319(2), 318(4), 316(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दीनदयाल उपाध्याय पुत्र अमरनाथ उपाध्याय निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए। अभियुक्त के घर एवं संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई, किन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचता रहा तथा माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण भी नहीं किया।

उक्त परिस्थितियों में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश दिनांक 11.04.2026 के अनुपालन में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। नियमानुसार अभियुक्त के निवास स्थान के मुख्य द्वार पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया गया तथा डुगडुगी बजवाकर उद्घोषणा कराई गई, साथ ही गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए गए।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.10.2025 को वादी उमाकान्त यादव पुत्र सर्वजीत राम यादव निवासी कन्धेरी पोस्ट डुमराव थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ (वर्तमान शाखा प्रबंधक, इंडसइंड बैंक, आजमगढ़) द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि अभियुक्त दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बैंक के तीन ग्राहकों के खातों से बिना सहमति के धोखाधड़ी कर धनराशि का गबन किया गया। उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 527/2025 धारा 319(2), 318(4), 316(2) बीएनएस पंजीकृत है।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* –

1. मु0अ0सं0 527/2025 धारा 316(2), 318(4), 319(2) बीएनएस थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 534/2025 धारा 316(5), 318(4) बीएनएस थाना कोतवाली, आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 548/2025 धारा 316(5), 318(4) बीएनएस थाना कोतवाली, आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 141/2026 धारा 209 बीएनएस थाना कोतवाली, आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 142/2026 धारा 209 बीएनएस थाना कोतवाली, आजमगढ़

➡️ आपराधिक कृत्यों में संलिप्त एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है।