TV 20 NEWS || AZAMGARH :विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) व थाना ए.एच.टी., जनपद आजमगढ़ बाल सुरक्षा, महिला संरक्षण एवं किशोर न्याय के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एसजेपीयू (SJPU) व एएचटी (AHT) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न

विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) व थाना ए.एच.टी., जनपद आजमगढ़

बाल सुरक्षा, महिला संरक्षण एवं किशोर न्याय के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एसजेपीयू (SJPU) व एएचटी (AHT) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न

आज दिनांक 13.04.2026 को समय 13:00 बजे पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ स्थित सभागार में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी./एसजेपीयू के पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदया की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) व थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के चिकित्सा विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, अभियोजन शाखा, सीडब्ल्यूसी, चाइल्ड लाइन, वन स्टॉप सेंटर, आरपीएफ, जीआरपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के प्रतिनिधि, जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारीगण तथा SJPU/एएचटी के प्रभारी निरीक्षक मय कर्मचारीगण एवं स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों द्वारा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। साथ ही बाल अधिकार, महिला सुरक्षा एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 24 एवं धारा 94 के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदया द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।