दिनांक 02.02.2026 को प्र0नि0 संजय सिंह मय हमराह क्षेत्र भ्रमण देखभाल क्षेत्र वान्छित चेकिंग संदिग्ध के मददे नजर सिंहपुर बाजार मे मामूर था कि ज्ञात हुआ कि 1- सोनू उर्फ जावेद पुत्र जहीर सा0 फत्तेपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ का एक संगठित गिरोह है। जो अपने साथियों 2- धर्मेन्द्र गुप्ता उर्फ बेचू पुत्र दीपचन्द गुप्ता सा0 सरायभादी थाना तरवाँ जनपद आजमगढ व 3- बुद्दू उर्फ फैजान पुत्र नवी रसूल सा0 भीखमपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ, 4- पप्पू उर्फ अली अहमद पुत्र इकबाल नट सा0 खौरा रसूलपुर व्यवहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, 5- आरिफ पुत्र इस्माइल सा0 खौरा रसूलपुर व्यवहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ, 6- राजकुमार पुत्र रूपचन्द सा0 खनौली रामपुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ के साथ मिलकर प्रतिबन्धित पशुओ का वध करने एवं आर्थिक एंव भौतिक लाभ हेतु हेतु गैर प्रान्त ले जाते है इनके इस कृत्य से वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हो रही है। इस गिरोह का जनता मे इतना भय एंव आतंक व्याप्त है कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध अभियोग दर्ज कराने का साहस नही करता ।
दिनांक 11-3-2024 को ग्राम शिवरामपुर मे पिकप से 02 प्रतिबन्धित पशु क्रुरता पूर्वक बधे हुएं बरामद हुएं जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 84/24 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर उपरोक्त गैंग के सदस्यों के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया है।
दिनांक 22-03-2024 को रमेश सिंह भटठा वहद ग्राम शिवरामपुर मे 02 प्रतिबन्धित पश बधे हुए बरामद हुए थे जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 100/24 धारा 34 भा0द0वि0 व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर उपरोक्त गैंग के सदस्यों के विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया है।
अपराध करके लोक व्यवस्था छिन्न- भिन्न एंव समान्य जीवन अस्त व्यस्त करने वाले गैंग व उसके सदस्यों के विरुद्द अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से गैंग चार्ट तैयार करके जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ महोदय के अनुमोदनोपरान्त अभियुक्तों (I) सोनू उर्फ जावेद पुत्र जहीर सा0 फत्तेपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ (II) धर्मेन्द्र गुप्ता उर्फ बेचू पुत्र दीपचन्द गुप्ता सा0 सराय भादी थाना तरवां जनपद आजमगढ (III) बुद्धु उर्फ फैजान पुत्र नवी रसूल सा0 भीखमपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ (IV) पप्पू उर्फ अली अहमद पुत्र इकबाल नट सा0 खौरा रसूलपुर व्यवहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ (V) आरिफ पुत्र इस्माइल सा0 खौरा रसूलपुर व्यवहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ (VI) राजकुमार पुत्र रूपचन्द सा0 खनौली रामपुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ के विरुद्ध मु0अ0सं0 39/26 धारा 2(ख) (17),3(1) गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
जिसकी गिरफ्तारी हेतू निरन्तर दबिश दी जा रही थी परन्तु अभियुक्त फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु दिनांक 19.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था तथा गिरफ्तारी न हो पाने कि दशा में दिनांक 03.04.2026 पुलिस उप महा निरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय द्वारा 50000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार मय हमराह व उ.नि.रणेन्द़ कुमार सिह मय हमराह एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त आरिफ पुत्र इस्माईस सा0 खौरा रसूलपुर व्यहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को करनेहुआ डिग्री कालेज के पास से समय करीब 20.00 बजे गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त- आरिफ पुत्र इस्माईस सा0 खौरा रसूलपुर व्यहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 39/2026 धारा 2(ख) (17),3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना मेंहनगर आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 218/2017 धारा 379/411 भादवि0 थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 84/24 धारा 3/5A/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 100/24 धारा 34 भादवि व 3/5A/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 39/26 धारा 2(ख) (17),3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार, का0 आदित्य पाण्डेय, का0 विकास यादव, का0 सन्दीप यादव थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
उ.नि. रणेन्द़ कुमार सिह, हे0का0 अश्वनीकुमार सिंह, हे0का0 संतोष कुमार, हे0का0 रोहित सिंह, हे0का0 किशन चंद्र एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज ।





