TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना- कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ गुण्डा एक्ट के अंतर्गत अपराधियों पर सख्त कार्यवाही, 02 अपराधी 06 माह के लिए जिला बदर
गुण्डा एक्ट के अंतर्गत अपराधियों पर सख्त कार्यवाही, 02 अपराधी 06 माह के लिए जिला बदर
➡️ अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी, आदेश उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई
➡️ जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार चलाया जा रहा विशेष अभियान
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) आजमगढ़ द्वारा अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में थाना कन्धरापुर क्षेत्र के धीरज पुत्र प्रकाश निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ तथा प्रदीप कुमार यादव पुत्र कपिलदेव निवासी कुआंदेवचन्दपट्टी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की धारा 3(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आगामी 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
जिला बदर अपराधियों का विवरण-
1-धीरज पुत्र प्रकाश निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
2-प्रदीप कुमार यादव पुत्र कपिलदेव निवासी कुआंदेवचन्दपट्टी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
धीरज पुत्र प्रकाश
मु0अ0सं0 258/2024 धारा 3(5)/74/125/352/351(2)/110 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 237/2023 धारा 354/452/323/504/506/376D भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 271/2022 धारा 504/506 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
प्रदीप कुमार यादव
मु0अ0सं0 179/2022 धारा 34/323/504/506 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 315/2024 धारा 115(2)/132/241/351(2) बीएनएस थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






