TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना- कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ अब थाने पर हाजिरी लगायेंगे अपराधी, पुलिस रिपोर्ट के आधार पर गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत की गयी सख्त कार्यवाही
अब थाने पर हाजिरी लगायेंगे अपराधी, पुलिस रिपोर्ट के आधार पर गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत की गयी सख्त कार्यवाही
➡️ अपराधी की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी
➡️ आदेश उल्लंघन करने पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) आजमगढ़ द्वारा अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में अभियुक्त चन्द्रभान यादव पुत्र केरा यादव निवासी मुजफ्फरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, जो गुण्डा किस्म का व्यक्ति है, के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की धारा 3(1) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। अभियुक्त को आदेश की तिथि से आगामी 06 माह तक थाना कन्धरापुर में प्रत्येक पखवाड़े प्रभारी निरीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। आदेश का अनुपालन न करने की स्थिति में उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
अभियुक्त का नाम व पता-
चन्द्रभान यादव पुत्र केरा यादव निवासी मुजफ्फरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 39/2020 धारा 323/325/504 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 59/2025 धारा 352/74 बीएनएस थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 149/2025 धारा 326E/351(2) बीएनएस थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






