TV 20 NEWS || AZAMGARH :यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़ मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
➡️ 11 वाहनों का चालान, 05 वाहन सीज, प्रेशर हॉर्न व हूटर बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी
सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आज दिनांक 12.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में यातायात police एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा जनपद के बागेश्वर चौराहा एवं भवरनाथ चौराहे पर विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान उन दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी, जिनमें मानक के विपरीत मोडिफाइड साइलेंसर (पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर) का प्रयोग किया जा रहा था। यातायात पुलिस एवं आरटीओ (प्रवर्तन) की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 11 वाहनों का चालान कर कुल ₹10,000 शमन शुल्क अधिरोपित किया गया तथा 05 वाहनों को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद में अवैध रूप से मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर एवं सायरन आदि की खरीद-बिक्री करने वाले 02 दुकानदारों को नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गयी कि भविष्य में इस प्रकार की सामग्री की बिक्री करते हुए पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी।
यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी कि यातायात नियमों का पालन करें तथा मानक के अनुरूप ही वाहन उपकरणों का प्रयोग करें, जिससे सड़क सुरक्षा एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनी रहे।






