TV 20 NEWS ||MATHURA : समस्त सम्मानित संपादकगण, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया बंधुओं को सूचित किया जाता है कि मा० उप मुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार श्री केशव प्रसाद मौर्य जी दिनांक 13 मई 2026 (बुधवार) को जनपद मथुरा के भ्रमण पर रहेंगे।

समस्त सम्मानित संपादकगण, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया बंधुओं को सूचित किया जाता है कि मा० उप मुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार श्री केशव प्रसाद मौर्य जी दिनांक 13 मई 2026 (बुधवार) को जनपद मथुरा के भ्रमण पर रहेंगे।

मा० उप मुख्यमंत्री जी प्रातः 10.45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, मथुरा में पार्टी पदाधिकारियों एवं मा० जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

तदोपरांत 13.15 बजे मा० उप मुख्यमंत्री जी गो विज्ञान अनुसंधान केन्द्र, मथुरा में “दीनदयाल कामधेनु गोशाला समिति” के विभिन्न प्रकल्पों के गृह प्रवेश, भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

अतः समस्त मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रमों में समय से उपस्थित होकर समाचार संकलन/कवरेज करने का कष्ट करें।

सूचना अधिकारी,
उप मुख्यमंत्री