*TV 20 NEWS || AZAMGARH : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा 29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ*
*प्रेस नोट, दिनांक– 17.05.2026, जनपद आजमगढ़*
*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा 29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ*
*🔹 17 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 07 जनपदों के 114 खिलाड़ी ले रहे प्रतिभाग*
*🔹 खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने का किया गया आह्वान*
आज दिनांक 17.05.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा 29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन में आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक जनपद आजमगढ़ में सम्पन्न होगी।
प्रतियोगिता में *जूडो, वुशु, ताईक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट खेलों* का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में *आजमगढ़, मऊ, बलिया, भदोही, जौनपुर, चंदौली एवं गाजीपुर जनपदों की टीमों सहित कुल 07 जनपद* प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में *कुल 95 पुरुष एवं 19 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 114 खिलाड़ी प्रतिभाग* कर रहे हैं। जनपदवार खिलाड़ियों का विवरण निम्नवत है–
1. आजमगढ़ – पुरुष 17, महिला 11
2. मऊ – पुरुष 12
3. बलिया – पुरुष 05
4. भदोही – पुरुष 18
5. जौनपुर – पुरुष 19, महिला 08
6. चंदौली – पुरुष 10
7. गाजीपुर – पुरुष 14
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, स0पु0अ0 प्रेमशुख दरिया, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल,* टीम मैनेजर, निर्णायकगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार बन्धु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






