*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना पवई, युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व अवैध धर्म परिवर्तन प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट, दिनांक– 17.05.2026*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*
*युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व अवैध धर्म परिवर्तन प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 13.05.2026 को वादी द्वारा थाना पवई पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री घर से चली गयी है तथा एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 110/2026 धारा 87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान युवती की बरामदगी की गयी। बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 351(3), 64(1) बीएनएस व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की वृद्धि की गयी तथा अभियुक्त मोहम्मद तबरेज पुत्र जावेद अहमद निवासी ग्राम ओरिल डिहवा थाना पवई जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
आज दिनांक 17.05.2026 को व0उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मोहम्मद तबरेज पुत्र जावेद अहमद निवासी ग्राम ओरिल डिहवा थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को बलुआ मोड़ तिराहे से समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
01. मोहम्मद तबरेज पुत्र जावेद अहमद निवासी ग्राम ओरिल डिहवा थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0 110/2026 धारा 87, 351(3), 64(1) बीएनएस व 3/5 उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना पवई जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 गोपाल जी, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
2. का0 विकास यादव, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।






