*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना अतरौलिया पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का सौहार्दपूर्ण निस्तारण कर पुनः मिलवाया गया परिवार*
*प्रेस नोट, दिनांक– 17.05.2026*
*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*थाना अतरौलिया पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का सौहार्दपूर्ण निस्तारण कर पुनः मिलवाया गया परिवार*
*पूर्व का विवरणः-*
दिनांक 15.05.2026 को थाना अतरौलिया पर प्राप्त प्रार्थना पत्र में आवेदिका द्वारा पारिवारिक विवाद के कारण पति द्वारा घरेलू खर्च न देने एवं आए दिन विवाद कर मायके भेज देने की शिकायत की गयी थी। प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला व हे0का0 मनोज कुमार द्वारा की गयी।
*समझौते का विवरणः-*
आज दिनांक 17.05.2026 को थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाना स्थानीय पर बुलाकर उनके परिजनों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों की उपस्थिति में आपसी वार्ता करायी गयी। पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने पर पति-पत्नी परिवार के भविष्य एवं आपसी सौहार्द को ध्यान में रखते हुए पुनः साथ रहने के लिए राजी हो गये। दोनों ने आपसी सहमति एवं बिना किसी दबाव के खुशी-खुशी साथ जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया।
*पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला , थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 मनोज कुमार , थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
3. म0का0 श्वेता मिश्रा , थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
4. म0का0 निधि, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।






