TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ क्षेत्रीय किसानों हेतु आवंटित शासकीय उर्वरक धनराशि में ₹3,46,009/- का गबन करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 29.12.2025 को सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) द्वारा थाना बरदह पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि बी-पैक्स बौआपार समिति के प्रभारी द्वारा क्षेत्रीय किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु आवंटित ₹5,00,000/- की शासकीय सहायता धनराशि में से उर्वरक बिक्री के ₹3,46,009/- समिति में जमा न कर गबन कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 411/2025 धारा 316(5) बीएनएस बनाम खरपत्तू चौहान पुत्र मुनेश्वर चौहान निवासी उत्तरगावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरणः-
जनपद में अपराध एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.05.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त खरपत्तू चौहान पुत्र मुनेश्वर चौहान निवासी उत्तरगावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को बेला खास मोड़ से समय करीब 05:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. खरपत्तू चौहान पुत्र मुनेश्वर चौहान निवासी उत्तरगावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 411/2025 धारा 316(5) बीएनएस थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 111/2020 धारा 409 भादवि थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 411/2025 धारा 316(5) बीएनएस थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 203/2018 धारा 138 भारतीय विद्युत अधिनियम थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 पवन यादव, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
3. का0 विनोद यादव, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।






