TV 20 NEWS ||AZAMGARH : थाना पवई, जनपद आजमगढ़ एसटीएफ वाराणसी द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित ₹50,000 के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

● एसटीएफ वाराणसी द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित ₹50,000 के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

● इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं सूचना पर शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त गिरफ्तार

● अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल कीपैड व नगद बरामद, कई गंभीर अभियोग हैं पंजीकृत

दिनांक 29.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना पवई राकेश कुमार सिंह द्वारा जनपद स्तर पर सक्रिय विभिन्न थाना क्षेत्रों में गोकशी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तगण 1. मो0 लड्डन उर्फ सकलैन पुत्र मो0 मुनाऊ उर्फ सोहराब निवासी अम्बारी नई बस्ती थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, स्थायी पता ग्राम गोधना थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा 2. आमिर पुत्र इस्तियाक निवासी कसाई टोला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा गैंगचार्ट अनुमोदित किये जाने के उपरांत थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/26 धारा 2(ख)(17)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त मो0 लड्डन उर्फ सकलैन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ द्वारा ₹50,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

आज दिनांक 26.05.2026 को एसटीएफ वाराणसी की टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी के दौरान अभियुक्त के शाहगंज क्षेत्र में आने की सूचना प्राप्त हुई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम द्वारा समय करीब 13:15 बजे शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास थाना शाहगंज जनपद जौनपुर क्षेत्र से अभियुक्त मो0 लड्डन उर्फ सकलैन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल कीपैड व ₹420 नगद बरामद हुआ।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 72/26 धारा 2(ख)(17)/3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त–
मो0 लड्डन उर्फ सकलैन पुत्र मो0 मुनाऊ उर्फ सोहराब निवासी अम्बारी नई बस्ती थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, स्थायी पता ग्राम गोधना थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष।
आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 127/25 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 0014/23 धारा 147/148/149/307 भादवि व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 016/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 0164/23 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
5. मु0अ0सं0 72/26 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
1. उ0नि0 अंगद सिंह यादव, एसटीएफ वाराणसी
2. उ0नि0 विनय कुमार मौर्या, एसटीएफ वाराणसी
3. मुख्य आरक्षी रविशंकर यादव
4. मुख्य आरक्षी रविशंकर सिंह
5. मुख्य आरक्षी कमाण्डो धीरेन्द्र चौबे ।