TV20 NEWS || BHADOHI : साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां,जनपद भदोही पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां द्वारा साइबर

🔹पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां द्वारा साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में कुल ₹66,400/- की धनराशि सफलतापूर्वक कराया गया गई वापस।

🔹 अपने खाते में वापस धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा भदोही पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां का किया सहृदय धन्यवाद।

जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी द्वारा जनपदीय साइबर हेल्प डेस्क /साइबर क्राइम थाना को किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी अथवा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से संबंधित शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के क्रम में आवेदक शुभम मौर्या निवासी भिखमापुर थाना सुरियावां जनपद भदोही के साथ साइबर अपराधियों द्वारा आवेदक को आईफोन जीतने का लालच देकर उनसे कुल ₹80,001/- की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर करा ली गई। जिसमें पीड़ित द्वारा तत्काल ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई गई।साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र एवं NCRP पोर्टल का अवलोकन करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित शुभम मौर्या के खाते में ₹66,400/- की धनराशि वापस कराई गई।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक भदोही तथा साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सावधानियां :

1️⃣ साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
2️⃣ किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।
3️⃣ वर्क फ्रॉम होम, शेयर ट्रेडिंग अथवा ऑनलाइन निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
4️⃣ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे मांगने पर पूरी जांच-पड़ताल करें एवं किसी के बहकावे में न आएं।
5️⃣ अज्ञात मोबाइल नंबर अथवा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
6️⃣ गलती से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में पैसा आने पर उसे स्वयं वापस न करें, बल्कि बैंक के माध्यम से प्रक्रिया अपनाएं।

साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां, भदोही
उ0नि0 शकील खां
म0का0 गरिमा यादव
का0 छोटेलाल