TV 20 NEWS ||AZAMGARH :थाना रौनापार में पंजीकृत अपराध जिसमें अपमिश्रित शराब रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
“ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 03 आरोपी अभियुक्तो को मा0 न्यायालय द्वारा अपमिश्रित शराब रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
थाना रौनापार में पंजीकृत अपराध जिसमें अपमिश्रित शराब रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
➡️ दिनांक- 14.09.2016 को वादी मुकदमा उ0नि0 अजीत कुमार चौहान थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दी थी कि चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1. लालचन्द यादव पुत्र खुनखुन यादव निवासी छपिया जोकरहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ 2. विनोद पुत्र टिल्ठू 3. श्रीबल पटेल पुत्र सुक्खू पटेल निवासीगण सहबदिया सुल्तानपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के कब्जे से 60 लीटर अपमिश्रित बरामद होना ।
➡️ अभियुक्तो के विरूद्ध थाना रौनापार पर मु0अ0सं0-155/2016 धारा-272,273 भादवि व 60 आब0 अधि0 पंजीकृत किया गया ।
➡️ अभियुक्तो के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡️ मुकदमा उपरोक्त में 6 गवाह परीक्षित हुए है ।
➡️जिसके क्रम में दिनांक- 27.05.2026 को मा0 न्यायालय ए0एस0जे0-3 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. लालचन्द यादव पुत्र खुनखुन यादव निवासी छपिया जोकरहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ 2. विनोद पुत्र टिल्ठू 3. श्रीबल पटेल पुत्र सुक्खू पटेल निवासीगण सहबदिया सुल्तानपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।






