TV 20 NEWS ||AZAMGARH :थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला बाल अपचारी पकड़ा गया

इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला बाल अपचारी पकड़ा गया
● पुलिस ने बाल अपचारी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस व मोबाइल बरामद किया

दिनांक 27.05.2026 को उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय प्रभारी चौकी लालगंज मय हमराह का0 कमल चौरसिया व रि0का0 त्रिपुरेश पाठक द्वारा सोशल मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ वायरल फोटो के संबंध में जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक बाल अपचारी थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही थी।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कैथीशंकरपुर हाईवे से एक बाल अपचारी को पकड़ा गया, जो इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो वायरल कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि तमंचा गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल में छिपाकर रखा गया है। बाल अपचारी की निशानदेही पर गांव के बाहर ट्यूबवेल से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि शेष तीन कारतूस उसने नीलगाय को डराने के लिए फायर कर दिए थे तथा खाली खोखे नदी में फेंक दिए। बरामदगी के आधार पर थाना देवगाँव पर मु0अ0सं0 205/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 205/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़।
बरामदगी का विवरणः-
● एक अदद तमंचा नाजायज .315 बोर
● एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
● एक अदद मोबाइल फोन
आपराधिक इतिहासः-
मु0अ0सं0 205/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़।