TV 20 NEWS ||AZAMGARH : जनपद आजमगढ़ आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत एसएसपी आजमगढ़ ने नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

● आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत एसएसपी आजमगढ़ ने नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

● मिश्रित आबादी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से की वार्ता, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

➡️आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत आज दिनांक- 27.05.2026 को डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थाना प्रभारी महिला थाना, नगर कोतवाली पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वॉड एवं पीएसी बल के साथ थाना कोतवाली से महिला अस्पताल, चौक, तकिया सहित मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पैदल मार्च/फ्लैग मार्च किया गया, जो पहाड़पुर तक सम्पन्न हुआ।

➡️फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की गयी। साथ ही आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बताया गया कि जनपद पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।