सेवा में
संपादक/ ब्यूरो चीफ /जिला संवाददाता/छायाकार बंधु
इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया,
जनपद आजमगढ़
आज 05 जून को 12:30 बजे गंभीरवन एसकेपी इंटर कॉलेज में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
आदरणीय महोदय,
सादर अवगत कराना है कि आज 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत मा.सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक व अन्य द्वारा गंभीरवन एसकेपी इंटर कॉलेज में बृहद वृक्षारोपण शुभारंभ व अन्य कार्यक्रम आयोजित है।
उपरोक्त कार्यक्रम में वृक्षारोपण करने हेतु आप सादर आमंत्रित हैं। अनुरोध है कि कृपया समय से पहुंच कर प्रेस कवरेज करने का कष्ट करें।
भवदीय,
डॉ पंकज कुमार
जिला सूचना अधिकारी
आजमगढ़






