*TV 20 NEWS || AZAMGARH:गो-धन संकल्प कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों को ₹1.07 करोड़ का डेमो चेक वितरित, ग्रामीण महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल*
गो-धन संकल्प कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों को ₹1.07 करोड़ का डेमो चेक वितरित, ग्रामीण महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन से स्वयं सहायता समूहों को होगी ₹2.71 करोड़ की अतिरिक्त आय, गौशालाओं को भी मिलेगा आर्थिक लाभ
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के साथ गो-धन संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा
आजमगढ़ 06 जून–
उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट वितरण एवं भुगतान कार्यक्रम ग्राम पंचायत रानीपुर रजमों के अस्थाई गौशाला, विकास खण्ड मोहम्मदपुर, आजमगढ़ में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक, मा० विधान परिषद सदस्य के साथ-साथ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, पूर्व राज्य मंत्री, परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी, डा० आराधना त्रिपाठी, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), विजय विश्वकर्मा ब्लाक प्रमुख मोहम्मदपुर, अजीत यादव, ब्लाक प्रमुख तहबरपुर, मनोज श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी मोहम्मदपुर, जिला मिशन प्रबन्धक, ब्लाक मिशन प्रबन्धक, सचिव, ग्राम प्रधान एवं वर्मी कम्पोस्ट का कार्य कर रही लगभग 200 स्वयं सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहे।
उक्त गो-धन संकल्प कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक, मा० विधान परिषद सदस्य द्वारा वर्मी का कार्य कर रही समूह की महिलाओं को रू0 1,07,04,170 का डेमोचेक देकर सम्मानित करते हुए ग्राम पंचायत रानीपुर रजमों, बैराडीह, सिंघडा, उत्तरगांवा के प्रधान को वर्मी कम्पोस्ट किट भी अपने शुभ हाथों से प्रदान किया गया। इस अवसर मा० एमएलसी ने कहा “यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हमारी ग्रामीण माताओं बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का एक बेहतरीन माध्यम है। गौशालाओं के गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर स्वयं सहायता समूह की दीदियां आत्मनिर्भरता की नयी कहानी लिखेंगी” ।
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में बृहद वृक्षारोपण पंचायती राज एवं राजस्व विभाग के साथ-साथ विकास विभाग को कुल 2713713 पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उक्त लक्ष्य के सापेक्ष प्रत्येक पौधा 01 कि०ग्रा० की दर से 2713713 कि०ग्रा० वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कराया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट का सम्पूर्ण उत्पादन एवं आपूर्ति स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जायेगा। जनपद के समस्त स्थाई एवं अस्थाई गौशालाओं को समूह से मैप करते हुए 50 पैसे प्रति कि०ग्रा० की दर से गोबर का क्रय कर वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कराया जा रहा है। समूहों द्वारा उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट को रू0 10.00 प्रति कि०ग्रा० की दर से ग्राम पंचायतों को आपूर्ति समूह द्वारा की जायेगी, जिसका भुगतान ग्राम पंचायतों से सीधे समूह के खाते में किया जायेगा। वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन एवं आपूर्ति से स्वयं सहायता समूह सदस्यों को लगभग 2 करोड़ 71 लाख की अतिरिक्त आय होगी तथा समस्त गौशालाओं को लगभग 32.30 लाख की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।
अतिथिगण द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया तथा गोवंशों का गो-पूजन किया गया।
अन्त में उपायुक्त (स्वतः रोजगार) द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।






