*TV 20 NEWS || AZAMGARH:औषधि नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, आजमगढ़ में 6 मेडिकल स्टोरों की लाइसेंस निलंबित*

*औषधि नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, आजमगढ़ में 6 मेडिकल स्टोरों की लाइसेंस निलंबित*

*औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितताएं, कई मेडिकल प्रतिष्ठानों के क्रय-विक्रय पर लगी रोक*

आजमगढ़ 06 जून–

औषधि निरीक्षक आजमगढ़ द्वारा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराना है कि जनपद में संचालित निम्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण औषधि निरीक्षक आजमगढ़ द्वारा किया गया था। जॉच के दौरान औषधि प्रतिष्ठानों पर पायी गयी कमियों के आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के द्वारा माह मई-2026 में निम्नलिखित औषधि प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति निलम्बित किया गया है। 01. मेसर्स लाईफ मेडिकल स्टोर, मशीरपुर (नियर रिया ज्वैलर्स), खनियरा, जनपद-आजमगढ़ 05 दिनों के लिए। 02. मेसर्स आतिफ मेडिकल्स, नियर जुगल सिनेमा कटरा, मुबारकपुर, जनपद-आजमगढ़ को अग्रिम आदेश तक के लिए। 03. मेसर्स माँ विंधेश्वरी मेडिकल स्टोर, बरवाँ (मेहनाजपुर) जनपद-आजमगढ़ को 07 दिनों के लिए। 04. मेसर्स पूर्णिमा मेडिकल हाल, टीकापुर, तहबरपुर, जनपद-आजमगढ को अग्रिम आदेश तक के लिए। 05. मेसर्स यादव मेडिकल स्टोर, कटरा, मुबारकपुर, जनपद-आजमगढ को अग्रिम आदेश तक के लिए। 06. मेसर्स श्री राम मेडिकल हाल, नियर पुरानी चंुगी हुसेनाबाद, निजामाबाद, जनपद-आजमगढ को अग्रिम आदेश तक के लिए क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए निलम्बित किया गया है।