*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर एसएसपी आजमगढ़ की बड़ी कार्रवाई*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 10.06.2026*

🔹 *पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर एसएसपी आजमगढ़ की बड़ी कार्रवाई*

🔹 *थाना सिधारी पर तैनात 01 उपनिरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित*

➡️ जनपद आजमगढ़ में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है।

➡️ समीक्षा के दौरान थाना सिधारी पर नियुक्त एक उपनिरीक्षक द्वारा पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने के तथ्य प्रकाश में आए। संबंधित उपनिरीक्षक द्वारा हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में रुचि न लेना, उसके संबंध में जीडी एवं फ्लाईशीट में आवश्यक प्रविष्टियां न करना, विभिन्न गंभीर प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई न करना, मांगे गए स्पष्टीकरण का उत्तर प्रस्तुत न करना तथा साइबर हेल्प डेस्क पर 30 से अधिक लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में रुचि न लेना पाया गया।

➡️ उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

➡️ *चेतावनी*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ करें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदासीनता अथवा आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।*

👉 *जनपद आजमगढ़ पुलिस कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*