*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 10.06.2026 जनपद आजमगढ़*
*”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अवैध गांजा रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 6000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
*थाना तरवा में पंजीकृत अपराध जिसमें अवैध गांजा रखने रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 6000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
➡ दिनांक- 22.04.2022 को वादी मुकदमा उ0नि0 श्री जावेद अख्तर थाना तरवा जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दी थी कि चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजकुमार प्रजापति पुत्र लालधारी प्रजापति निवासी खरिहानी थाना तरवा जनपद आजमगढ़ के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद होना ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरवा पर मु0अ0सं0- 83/2022 धारा-8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 5 गवाह परीक्षित हुए है ।
➡जिसके क्रम में दिनांक- 10.06.2026 को मा0 न्यायालय ए0एस0जे0-3 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त राजकुमार प्रजापति पुत्र लालधारी प्रजापति निवासी खरिहानी थाना तरवा जनपद आजमगढ़ को जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 6000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित* किया गया ।






