*TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना बिलरियागंज :अन्तर्जनपदीय गोवध गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगेस्टर एक्ट में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 12.06.2026*
*थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़*

*अन्तर्जनपदीय गोवध गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगेस्टर एक्ट में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*अवैध गोवध और मांस बिक्री गिरोह पर आजमगढ़ पुलिस का शिकंजा*

*गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई: नसीरपुर गिरोह के सक्रिय 02 सदस्य गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना-*
दिनांक 14.06.2024 को तत्कालिन थानाध्यक्ष विनय कुमार सिह मय हमराह, उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह, उ0नि0 संजय उपाध्याय मय हमराह क्षेत्रभ्रमण के दौरान नसीरपुर चौराहे पर मौजूद थे कि सूचना मिली कि ग्राम नसीरपुर में गैंग लीडर परवेज के हाता मे काफी मात्रा मे गोवंशी पशुओ को लाकर रखा गया है तथा जिसे कुछ व्यक्ति मिलकर वध करके उनकी मांस की बिक्री करने के फिराक मे है । इस सूचना पर मय पुलिस बल द्वारा उक्त स्थान से 03 व्यक्तियों को गिराफ्तार किया गया जिनके पास से 05 चापड़, 02 छूरी, 04 लकड़ी के ठीहा, 32 राशि प्रतिबन्धित पश बरामद हुए जिसके सम्बन्ध में गिरफ्तारी व बरामदगी की आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0- 213/2024 अन्तर्गत धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1.तौशीफ अहमद पुत्र परवेज अहमद 2.वासिक शेख पुत्र औरंगजेब निवासीगण नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 3.हाजिम खान पुत्र अशहद अली निवासी गुलवा गौरी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 4.सलमान अहमद पुत्र परवेज अहमद 5.मुन्ना कुरैशी उर्फ नूरआलम पुत्र पल्टू उर्फ शमशाद 6.खालिद पुत्र शमीम 7.ताहिर पुत्र हसन रजा 8.जमालु उर्फ जमालुद्दीन पुत्र अबरार 9.नईम पुत्र भुंवर उर्फ अली रजा 10.अली असगर पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू 11.तालिब उर्फ अबू तालिब पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू 12.परवेज पुत्र अब्दुल हमीद 13.अबुशाद पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू 14.जावेद पुत्र स्व0 नेसार अहमद उर्फ निसार 15.तारिक पुत्र अलीशाद उर्फ इरशाद उर्फ लूजा16.मु0 शाहिद पुत्र अलीशाह निवासीगण नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ 17.शत्रुधन यादव उर्फ डबलू पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी पतोई दफलपुरा बेलथरा रोड जनपद बलिया के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा गया था ।
उक्त गिरोह ने आपराधिक कृत्य द्वारा आर्थिक, भौतिक, दुनियाबी लाभ के लिए अपराध करके लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न व सामन्य जन जीवन अस्त-व्यस्त किया हैं, इस गिरोह की सक्रियता जिला स्तरीय हैं। गिरोह के भय व दहशत के कारण कोई भी व्यक्ति इस गिरोह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज/गवाही देने की हिम्मत नही कर पाता हैं। जिस कारण उक्त गिरोह के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाया जाना अतिआवश्यक है।
जिसके क्रम में थाना प्रभारी बिलरियागंज के द्वारा गैंगचार्ट तैयार कराकर प्रेषित किया गया था । जिसे श्रीमान् जिला मजिस्ट्रेट महोदय जनपद आजमगढ़ महोदय द्वारा दिनांक 01.06.2026 को अनुमोदित किया गया है । अतः उपरोक्त गैंग की आपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी अँकुश लगाने हेतु गैंग लीडर परवेज पुत्र अब्दुल हमीद निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ तथा उसके सह अभियुक्त/सदस्यो 1.जावेद उपरोक्त आदि 16 नफर के विरुद्ध मु0अ0सं0- 154/2026 धारा 3(1)/2(b)की उपधारा (17) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (1986) पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 11.06.2026 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1- मो0 तौशीफ अहमद पुत्र परवेज अहमद निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ तथा 2- अली असगर पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को गाँव नसीरपुर को समय करीब 05.15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0- 154/26 धारा 3(1), 2(b), (1) की उपधारा (17) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (1986) थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
*आपराधिक इतिहास—*
*1. अभियुक्त अली असगर पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ ।*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 213/24 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़
2. 211/23 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़
3. 154/26 3(1)/2(b)(17) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट बिलरियागंज आजमगढ़

2. अभियुक्त तौशीफ अहमद पुत्र परवेज अहमद निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 213/24 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 व धारा 4/25 आयुध अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़
2. 154/26 3(1)/2(b)(17) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट बिलरियागंज आजमगढ़

*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1. तौशीफ अहमद पुत्र परवेज अहमद निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2. अली असगर पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. अमित कुमार मिश्र थानाध्यक्ष बिलरियागंज आजमगढ़
2. का0 संजय सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
3. का0 आकाश कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
4. म0का0 मंशा यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़