TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ ऑपरेशन वज्रपात के तहत बड़ी कार्रवाई सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराकर दहशत फैलाने वाला गैंग संचालक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराकर दहशत फैलाने वाला गैंग संचालक गिरफ्तार
• इंस्टाग्राम पर “माफिया वैभव 50” नाम से गैंग संचालित करने वाले अभियुक्त पर शिकंजा
• अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में भेजा गया न्यायालय

जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना रानी की सराय पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “माफिया वैभव 50” नाम से गैंग संचालित कर अवैध असलहे के साथ वीडियो पोस्ट करने तथा समाज में भय एवं अशांति का माहौल उत्पन्न करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 16.06.2026 को उ0नि0 सूरज तिवारी की तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 163/2026 धारा 9/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फायरिंग का वीडियो पोस्ट किया गया था, जो व्यापक रूप से वायरल हुआ और आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न कर रहा था।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
दिनांक 16/17.06.2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा मंझगांवा हाईवे से ग्राम नीबी जाने वाली सड़क के पास घेराबंदी कर अभियुक्त वैभव राय पुत्र धनंजय राय निवासी नीबी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को समय लगभग 23.44 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 163/2026 धारा 9/25 आयुध अधिनियम, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
वैभव राय पुत्र धनंजय राय निवासी- नीबी, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ उम्र- लगभग 19 वर्ष
बरामदगी
• एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर
• एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 सूरज तिवारी, उ0नि0 शाहिद खान, का0 देवेश गोंड, रि0का0 सरवर आलम, रि0का0 अमन कुमार गुप्ता तथा रि0का0 उपेन्द्र प्रसाद थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ ।
जनपद आजमगढ़ पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध, असामाजिक गतिविधियों एवं भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।